बहराइच. प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को बहराइच में कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते दिनों उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के पीछे सपा व कांग्रेस का हाथ था। इन दलों ने प्रायोजित तरीके से प्रदेश में हिंसा कराई। उन्होंने यह भी कहा कि, हिंसा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के संगठन का नाम भी सामने आया है। इस संगठन से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़े
प्रियंका ने भाजपा को घेरने की बनाई रणनीति, बोलीं- सरकार ने पार की अमानवीयता की सारी हदें
दरअसल, रविवार को कानून मंत्री ने नागरिकता संशोधन एक्ट को बहराइच में प्रेसवार्ता की। मंत्री ने कहा- नागरिकता संशोधन एक्ट किसी धर्म के लोगों के खिलाफ नहीं है। इस कानून से पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में वहां के बहुसंख्यक समुदाय के अत्याचार से परेशान होकर वहां से अपनी जान बचाकर भाग कर देश में आकर रह रहे अल्पसंख्यको को उनका हक दिलाने के लिए लाया गया है।
मंत्री ने कहा- स्वयं महात्मा गांधी से लेकर लोहिया जी ने पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर हिंदुस्तान में रह रहे लोगों को सुविधा व रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन आज के समय में उनका अनुसरण करने वाली पार्टियां एक्ट के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.