पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोंडा में 15 मरीज भर्ती होने का स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी किया; वायरल होने पर कहा- मरीज भर्ती नहीं हुए 15 बेड का वार्ड बनाया है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • सीएमओ ने बिना पड़े ही लेटर पर साइन कर दिया था, आनन-फानन में दूसरा लेटर जारी किया गया
  • कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है

गोंडा. जिले में कोरोनावायरस को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की बड़ी गलती सामने आई है। सीएमओ ने एक लेटर जारी किया- इसमें बताया गया कि जिले में कोरोनवायरस के 15 संदिग्ध भर्ती हुए हैं। लेटर वायरल होने पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अफसरों के पूछने पर सीएमओ ने बताया कि लेटर बिना पढ़े साइन कर दिया था, इस वहज से यह गलती हुई। उन्होंने बताया कोरोनावायरस से संदिग्ध मरीजों के लिए 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लेटर में गलती से बेड की जगह मरीज लिख गया। सीएमओ ने इसका खंडन करते हुए दूसरा पत्र जारी किया।

उप्र में अब तक 11 मरीजों की पुष्टि
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई भी नहीं होगी। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, वे जारी रहेंगी। यूपी में अब तक कुल 11 पॉजिटव केस पाए गए हैं। जिनमें 10 का उपचार दिल्ली में व एक का केजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा है। इनमें आगरा के सात, गाजियाबाद के दो और नोएडा व लखनऊ में एक-एक केस हैं। यूपी में इसे महामारी घोषित नहीं किया गया है।