हापुड़ (यूपी). यहां मंगेतर के साथ घूमने आई एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दबंग युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मनचलों ने पूरी घटना का खुद ही वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रविवार को 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर अब तक 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। बता दें, घटना 18 दिसंबर 2017 की है।
लड़की के साथ की छेड़छाड़
- मामला हापुड़ के थाना सिम्भावली इलाके का है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने मंगेतर के साथ घूमने के लिए गई थी। इस दौरान क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने युवती और उसके मंगेतर को अकेला देखकर उनके साथ छेड़छाड़ शुरू की दी।
- इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर बेरहमी से पिटाई भी कर दी।
- विरोध करने पर पिटाई के दौरान का मनचलों ने वीडियो भी बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
4 अरोपी अरेस्ट, एक फरार
- थाना सिम्भावली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया, एक वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में लड़की की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354-बी, एससी/एसटी एक्ट, 67 आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- अब तक 4 आरोपी हेमंत, अनीस, नदीम, सुहेल को अरेस्ट कर लिया गया है। एक अभी भी फरार है, तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.