पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगाजियाबाद/ नोएडा. गाजियाबाद जिले में एक और शख्स में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। मरीज का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है। अब उप्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है। दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने का बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। डीएम के निर्देश पर राजनगर एक्सटेंशन वाली उस बिल्डिंग को सेनेटाइज किया गया, जहां ये दोनों मरीज रहते थे। वहीं नोएडा में स्वीमिंग पुलों को 15 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़े
करीला मेला आज से, कोरोनावायरस के अलर्ट के बावजूद लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे
पिता के बाद बेटा भी आया चपेट में
कोरोना पीड़ित शख्स के 57 वर्षीय पिता मार्च से ही वायरस से संक्रमित हुए थे और उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। अब बेटे की ब्लड रिपोर्ट जांच में पॉजिटिव आई है, इसके बाद उसे जिले के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालात स्थिर बताई गई है। एडीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक- 32 लोगों के खून के सैंपल जांच लिए गए थे। इनमें 30 निगेटिव, जबकि दो पॉजीटिव पाए हैं। ये दोनों संक्रमित मरीज राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। मरीजों के परिवार में उसकी पत्नी और बेटा है। इन सभी के जांच सैंपल भेजे गए, जिनमें पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।
उप्र में सभी स्कूल और कॉलेज को 22 मार्च तक बंद रखा गया
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई भी नहीं होगी। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, वे जारी रहेंगी। सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा था यूपी में अब तक कुल 11 पॉजिटव केस पाए गए हैं। जिनमें 10 का उपचार दिल्ली में व एक का केजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा है। इनमें आगरा के सात, गाजियाबाद के दो और नोएडा व लखनऊ में एक-एक केस हैं। यह बीमारी पैनिक न हो, इसके लिए एपेडमिक एक्ट के तहत कुछ पॉवर डेलीगेट किए हैं। लेकिन महामारी घोषित नहीं किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.