पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाची ने 3 साल की भतीजी की गला घोंटकर हत्या की; चीखें दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा, बोरी में शव छिपाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी महिला के घर से बरामद किया शव। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने आरोपी महिला के घर से बरामद किया शव।
  • मेरठ के इंचौली थाना इलाके के सिकेड़ा गांव का मामला, महिला का पति बच्ची काे बहुत दुलार करता था
  • पुलिस ने बताया- 2019 में हुई थी उसकी शादी, बच्चा नहीं होने से भी दुखी थी, शनिवार से लापता थी बच्ची

मेरठ. महिला ने अपनी तीन साल की भतीजी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची की चीखें किसी को सुनाई न दें, इसके लिए उसने पहले बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, फिर हाथ पैर बांधकर उसका गला दबा दिया। हत्या के बाद शव बोरी में छिपा दिया। घटना शनिवार शाम की है। बच्ची काफी देर तक जब परिजन को दिखी नहीं तो हत्या करने वाली चाची अन्य परिजन के साथ उसकी तलाश में जुट गई। रविवार को बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने शक होने पर चाची से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया- उसके कोई संतान नहीं थी। पति भतीजी को खूब प्यार करता था। इसलिए उसे मार डाला।

ये भी पढ़े
शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और बेटे की हत्या कर पति ने फांसी लगाई, 7 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- कर्ज से परेशान था
मामला इंचौली थाना क्षेत्र के सिकेड़ा गांव का है। गांव निवासी लोकेश की शादी 2019 में कंचन से हुई थी। लोकेश अपने बड़े भाई सुनील जाटव की बेटी हिमानी को खूब दुलार करता था। यह सब कंचन को अखरता था। शनिवार को हिमानी अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से बच्ची का शव घर में बोरी में बरामद किया। बच्ची के हाथ पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। 


शक के आधार पुलिस ने चाची कंचन को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी महिला ने बताया- हिमानी को वह अपने घर ले गई। जहां वह काफी चीख रही थी, इसलिए टीवी की आवाज काफी तेज कर दिया। उसके बाद हाथ पैर बांध दिए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। उसके बाद बच्ची की हत्या गला दबाकर की है। उसने यह भी बताया कि, जेठ सुनील के तीन बच्चे थे। जबकि उसको कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह ईष्या रखती थी।