पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबागपत. गुरुवार शाम हरियाणा से मजदूरी कर लौट रहे लोगों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई। नाव में सवार करीब 12 लोग डूब गए। इनमें अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने किसी तरह तीन महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन एक की मौत हो गई। गोताखोर डूबी महिलाओं की तलाश कर रहे हैं। गोताखोरों ने नाव ढूंढ ली है, लेकिन डूबे हुए लोगों का पता अभी नहीं चल सका है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट पर गुरुवार शाम को हरियाणा से बागपत आते समय एक नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव में सवार एक युवती के शव को बरामद कर लिया गया है। एसडीएम बागपत रामनयन सिंह इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया दो और महिलाओं को निकाला गया है, जिनको परिजन लेकर चले गए हैं। अभी और जानकारी जुटाई जा रही है। गोताखोरों की टीम को लगाया गया है। अभी और लोगों के डूबे होने की सूचना है लेकिन कितने लोग डूबे हैं इसकी सही जानकारी नहीं हो पा रही है।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.