पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को घसीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, नरौरा थाना इलाके के बेलौन गांव में अतिक्रमण हटाकर वहां सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना था। इस स्थान को होलिका दहन स्थल बताते हुए महिलाएं विरोध पर उतर आईं। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को दौड़ा दिया। एक महिला को पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घसीटा। पुलिस की इस बर्बरता का वीडियो वायरल है। एसएसपी संतोष कुमार ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला
ये भी पढ़े
पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाकर घायल युवक के परिजन धरने पर बैठे, एसपी ने जांच का भरोसा दिया
यह मामला तीन दिन पहले का है। एसडीएम के नेतृत्व में बेलौन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। यहां सार्वजनिक शौचालय के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इस स्थान को होलिका दहन का स्थान बताते हुए एकअध्यापक की पत्नी ने विरोध किया। महिला को तहसील कर्मचारियों और शांति व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अड़ी रही। हंगामा करने पर पुलिसकर्मियों ने महिला को ले जाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस से जान बचाते हुए महिला एक गड्ढे में गिर गई। यहां से दो महिला पुलिसकर्मी उसे निकालकर घसीटते हुए पुलिस जीप तक ले गई। महिला का दुपट्टा पुलिसकर्मी उठाकर ले जाता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने घटना की वीडियो बनाई तो मोबाइल पर पुलिस ने झपट्टा मारकर गिरा दिया।
एसपी को सौंपी घटना की जांच
एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि, नरौरा क्षेत्र में महिला को घसीटने के वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। घटना की जांच एसपी देहात हरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएम ने एसडीएम डिबाई की मौजूदगी में हुई घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.