पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेलीलिंक कंपनी के दो पार्टनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद डायरेक्टर ने खुद को मारी गोली; दो की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलीकांड में जीवित बचे राकेश जैन ने पुलिस को बताया घटनाक्रम। - Dainik Bhaskar
गोलीकांड में जीवित बचे राकेश जैन ने पुलिस को बताया घटनाक्रम।
  • बादलपुर कोतवाली के छपरोला का मामला
  • कई थानों की फोर्स मौके पर, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बादलपुर स्थित एक फैक्ट्री के डायरेक्टर ने मीटिंग के दौरान अपने दो पार्टनर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। जिससे डायरेक्टर व उनके एक पार्टनर की मौत हो गई। जबकि तीसरे शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक है। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची है। हत्या की वजह तलाशने में पुलिस जुटी है। 

ये भी पढ़े


बादलपुर कोतवाली इलाके के छपरोला में यूपी टेलीलिंक लिमिटेड फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में केबिल बनाए जाते हैं। इसके तीन डायरेक्टर हैं, जिनमें प्रदीप अग्रवाल, नरेश कुमार जैन व राकेश गुप्ता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर नरेश, राकेश व प्रदीप आपस में मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रदीप अग्रवाल ने अपनी पिस्टल निकालकर नरेश व राकेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 


गोली लगने से जब दोनों जमीन पर गिर गए तो प्रदीप ने खुद को भी गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के कर्मी दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए तीनों को डायरेक्टर्स को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रदीप व राकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  


वहीं, गोली लगने से घायल नरेश कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि, प्रदीप व राकेश के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था। वह पहले भी बिजनेस में पार्टनर रह चुके हैं। मीटिंग के बीच लेनदेन के विवाद को लेकर प्रदीप ने अपनी पिस्टले से फायरिंग की और फिर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।