पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसपा के विधायक रहे हाजी अलीम की हत्या के मामले में सीबीसीआईडी ने बेटे को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं से) बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम व उनका बेटा हाजी अनस। -फाइल - Dainik Bhaskar
(बाएं से) बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम व उनका बेटा हाजी अनस। -फाइल
  • सीबीसीआईडी ने हाजी अलीम के बेटे को मेरठ से किया गिरफ्तार
  • 9 अक्टूबर 2018 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हाजी अलीम की हुई मौत
  • बेडरूम में मिला था शव, सीबीसीआईडी कर रही मामले की जांच

बुलंदशहर. बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे हाजी अलीम की हत्या के मामले में सीबीसीआईडी ने गुरुवार को उनके बेटे अनस को गिरफ्तार किया है। उसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। सीबीसीआईडी आज अनस को कोर्ट में पेश करेगी। हाजी अलीम की 9 अक्टूबर 2018 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। उनका शव बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा था। 
 

ये भी पढ़े

बेटे ने की हाईकोर्ट से सीबीसीआईडी जांच की मांग की थी
सीबीसीआईडी की एसपी मोहिनी ने बताया- अनस को बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस हत्या के मामले में कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। हाजी अलीम की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के भाई एवं सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने इसे खुदकुशी मानकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसके बाद पूर्व विधायक का बेटा अनस हाईकोर्ट गया और उसने हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीसीआईडी जांच के आदेश कराए थे। जिसके बाद यह जांच सीबीसीआईडी मेरठ को सौंपी गई। 

कोर्ट में पेशी के बाद बताया जाएगा हत्या का कारण
सीबीसीआईडी ने पड़ताल के दौरान हाजी अलीम के ड्राइवर साजिद के घर से प्वाइंट 30 बोर की एक पिस्टल बरामद की थी। इसके बाद टीम ने साजिद को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर अवैध पिस्टल रखने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर ऋषि राम कठेरिया ने बताया- हाजी अनस के खिलाफ सभी सबूत मिल गए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद हत्या का कारण सार्वजनिक किया जाएगा।