पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मिर्जापुर. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने रविवार को मिर्जापुर में कहा कि, हम दिल्ली में हुए दंगे पर संसद में चर्चा को लेकर तैयार हैं। चार से पांच दिनों में दिल्ली दंगे की परतें खुलनी शुरू हो जाएगी। वहीं, यस बैंक के वित्तीय संकट पर अरुण सिंह ने कहा- यह यूपीए शासनकाल में लोन बांटने का नतीजा है। उसी समय घोटाला हुआ था।
ये भी पढ़े
मायावती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 1984 के दंगों की तरह ही दिल्ली हिंसा ने झकझोरकर रख दिया
अरुण सिंह रविवार को मिर्जापुर नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संसद में दिल्ली दंगे पर चर्चा की मांग को लेकर हुए हंगामे पर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि संसद सत्र के दौरान जिस तरह से विपक्ष के लोगों ने हंगामा किया वह देश को शर्मसार करने वाला है। हुड़दंग कर संसद के अंदर इस तरह से बात रखना निंदनीय है। 11 तारीख से सत्र फिर चलेगा उम्मीद है। विपक्ष के लोग सहयोग करेंगे। हम लोग दिल्ली के दंगे को लेकर चर्चा करने को तैयार है।
उन्होंने दावा कि, चर्चा की जाएगी तो पता चलेगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आए थे तो सुनियोजित तरीके से हंगामा, बलवा और दंगा किया गया। दंगों की परतें आने वाले चार-पांच दिनों में खोलनी शुरू हो जाएगी। देश की जनता जानेगी कौन उसमें शामिल था? इसकी क्या जरूरत थी? कौन सी शक्तियां इसके लिए जिम्मेदार हैं? लेफ्ट की ताकतें रही हैं या कांग्रेस का या आम आदमी पार्टी का है, यह देखने सुनने को मिलेगा।
अरुण सिंह ने यस बैंक के वित्तीय संकट पर कहा कि यह चिंताजनक है। लेकिन सभी का पैसा सुरक्षित है। यह यूपीए के समय मोबाइल लोन देने का नतीजा है। देश में कोरोना वायरस पर उनका कहना था कि सरकार बचाव के तरीके का प्रचार प्रसार कर रही है। उम्मीद है कि इसका भारत में प्रभाव बहुत नहीं पड़ेगा।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.