मिर्जापुर / मिड डे मील में नमक रोटी खिलाने का वीडियो शूट करने वाले पत्रकार समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज



स्कूल में बच्चों को नमक के साथ रोटियां दी गई थी। स्कूल में बच्चों को नमक के साथ रोटियां दी गई थी।
fir against journalist in mirzapur after mid day mil case
X
स्कूल में बच्चों को नमक के साथ रोटियां दी गई थी।स्कूल में बच्चों को नमक के साथ रोटियां दी गई थी।
fir against journalist in mirzapur after mid day mil case

  • मिर्जापुर के एक स्कूल में बच्चों के नमक-रोटी खाने हुए का वीडियो वायरल हुआ था
  • वीडियो सामने आने के बाद स्कूल के शिक्षक और सुपरवाइजर को किया था निलंबित

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 04:26 PM IST

मिर्जापुर. यहां एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में नमक के साथ रोटी खाते का वीडियो शूट करने वाले पत्रकार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से सिऊर गांव निवासी पत्रकार पवन जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल और एक अन्य के खिलाफ आइपीसी की धारा 186, 193,120 बी एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

 

इन पर काम में बाधा डालने, न्यायिक कार्य में मिथ्या साक्ष्य देने, आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। दरअसल, मिर्ज़ापुर के स्कूल के वीडियो में बच्चों को स्कूल में नमक के साथ रोटियां खाते हुए वीडियो सामने आया था। इस मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इसकी जांच करवाई। इसमें यह सच पाया गया। इसके बाद इस मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर बीएसए को नोटिस जारी किया गया था।

 

राज्य सरकार की तरफ से की पुलिस को दी गई शिकायत में इस पूरे मामले को राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा बताया गया है। इसमें यह भी कहा है कि गाम प्रधान के प्रतिनिधि को पत्रकार को स्कूल परिसर में बुलाने के स्थान पर सब्जियों की व्यवस्था करनी चाहिए थी।

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना