पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्वांचल में आंधी-बारिश और ओलों का कहर, 8 की मौत; यूपी सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश के बीच मिर्जापुर में ढहा मकान। - Dainik Bhaskar
बारिश के बीच मिर्जापुर में ढहा मकान।
  • जौनपुर, भदोही, आजमगढ़, सोनभद्र में सबसे अधिक नुकसान
  • मुख्यमंत्री ने जन,पशुहानि, फसल नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया

मिर्जापुर/जौनपुर. पूर्वांचल में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश और ओले ने कहर बरपाया हुआ है। यहां तेज बारिश होने की वजह से कई मकान, पेड़, बिजली के खंबे गिर गए। आंधी बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं घर, पेड़ और बिजली गिरने से जौनपुर में चार, मिर्जापुर और सोनभद्र में दो की मौत हुई है। यूपी सरकार ने मृतकों के परिवार को चार लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
  

ये भी पढ़े
यूपी के कई जिलों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान; मुआवजे की आस में किसान

दो महिलाओं समेत चार की मौत
घटना जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के अहिरौली गांव की है। यहां रहने वाले नंदलाल की पत्नी उर्मिला अपने मकान में सो रही थी, तभी वह बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह एक मामले में केराकत थाना इलाके के उदियासन गांव में आंधी बारिश के बीच गूलर का पेड़ टीन शेड पर गिर गया। टीनशेड के नीचे सो रहे बनारसी उर्फ सूरज पाल की मौत हो गई। जबकि, पिता जयराज पाल (60) और मां हीरावती देवी (56) गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, मीरगंज थाना इलाके के रामपुर चौथार गांव में आंधी से गिरे बिजली के तार की वजह से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से रमेश यादव की पत्नी धर्मा देवी की मौत हो गई। रामपुर थाना इलाके के बनीडीह गांव में शादी में शामिल होने आए भदोही के कुशवाहा गांव के रहने वाले बृजलाल गौतम (50) की मौत हो गई। वह रात में खाना खाने के बाद टीन शेड में सो रहे थे, आंधी के दौरान आम का पेड़ टीनशेड पर गिर गया।

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो की मौत 
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पिपरहर गांव निवासी सुमिरन (50) जंगल की ओर खेत में बकरी चराने गया था। अचानक बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी। इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीडऱ गांव में बिजली गिरने की वजह से सुरेंद्र (40) की मौत हो गई।

अचानक गिरे पेड़ की चपेट में आकर दो लोगों की मौत
मिर्जापुर जिले में आंधी-बारिश के बीच लालानगर टोल प्लाजा के पास पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से ज्ञानपुर निवासी रवि वर्मा (36) की मौत हो गई। वहीं, जिगना थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से कोतला देवी (55) की मौत हो गई। जगह-जगह ओले भी गिरे। दर्जनभर से अधिक बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।