पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण; बोले- कोरोनावायरस को लेकर सरकार गंभीर, सचेत रहें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते सीएम योगी - Dainik Bhaskar
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते सीएम योगी
  • सीएम योगी ने कहा कि कोरोनावायरस से घबराने की जरुरत नहीं है, सरकार हर स्तर पर कदम उठा रही है
  • काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का भी किया निरीक्षण

वाराणसी. शनिवार को मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस के 11 पीड़ित मिले हैं। इनमें 10 का इलाज दिल्ली के अस्पताल में किया जा रहा है। एक को लखनऊ में भर्ती किया गया है। प्रदेश के हर जिले में 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, वहीं प्रदेश में कुल 1268 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार हैं। इससे पहले वाराणसी के जिला अस्पताल में सीएम योगी ने निरीक्षण किया।

हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करें

ये भी पढ़े
कोरोनावायरस को रोकने का संदेश देने 1000 छात्राओं ने हाथ धोने का चित्र बनाया, इसमें 25 हजार साबुन का इस्तेमाल किए
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हम लोग गंभीरता से ले रहे हैं। प्रदेश के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोनावायरस की जांच के लिए प्रदेश में पांच माइक्रोबायोलॉजी लैब भी तैयार है। प्रदेश सरकार हर स्तर पर सतर्क है। लोग खुद भी इसके प्रति सचेत रहें। हाथ मिलाने के बजाए नमस्ते करें। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में करीब 7 मिनट तक सीएम रुके। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा की। आइसोलेशन वार्ड की तैयारी से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह सुरक्षित और सेपरेट है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन 
अस्पताल के निरीक्षण से पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किया, साथ ही निर्माणधीन कॉरिडोर भी देखा। उनके साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। गेट नंबर 4 से मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में पहुंचे जहां उन्होंने पूजन किया।