पैरों में पसीने की 10 लाख
से अधिक ग्रंथियां
Health
पसीने की ग्रंथियां पूरे शरीर में होती हैं,
लेकिन सबसे अधिक हथेली, पैरों के
तलवे और कांखों में होती हैं।
पैरों में इन ग्रंथियों की डेंसिटी सबसे
अधिक होती है। एक पैर में ही 5 लाख से
अधिक पसीने की ग्रंथियां होती हैं।
ये ग्रंथियां पसीना छोड़ती हैं जिसमें मुख्य रूप
से पानी होता है। हालांकि पसीने में सॉल्ट, यूरिया
और लैक्टिक एसिड भी मौजूद होता है।
एक्सरसाइज करने या मौसम में बदलाव
की वजह से जब शरीर गर्म होता है तो पसीना
शरीर को कूल करने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल में बदलाव का भी संबंध
पसीने से है। एंजाइटी और स्ट्रेस की वजह से
भी पसीना अधिक आ सकता है।
जब अधिक मात्रा में पसीना
निकलता है तो इसे हाइपरहाइड्रोसिस कहते हैं।
इससे फंगल इन्फेक्शन और पैरों में बदबू
जैसी शिकायतें होने लगती हैं।
जब किसी को पसीना बिल्कुल नहीं
आए तब इस स्थिति को ऐन्हीड्रोसिस कहते हैं।
इसमें हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here