दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा
है कि करेंसी पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश
की फोटो होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि
क्या हैं नोट पर पर फोटो छपने के नियम।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा
है कि करेंसी पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश
की फोटो होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि
क्या हैं नोट पर पर फोटो छपने के नियम।
भारत में RBI एक्ट 1934 की धारा 22 के
तहत नोट जारी करने का अधिकार केवल
RBI के पास होता है। सिर्फ 1 रुपए का नोट
भारत सरकार जारी करती है।
RBI एक्ट की धारा 25 के तहत नोटों का
डिजाइन, स्वरूप और मैटीरियल रिजर्व बैंक
का सेंट्रल बोर्ड प्रस्तावित करता है। भारत
सरकार उसे मंजूरी देती है।
भारत में नोट या सिक्कों पर देवी-देवताओं की
तस्वीर छापने पर कोई कानूनी रोक नहीं है।
ये सरकार की पॉलिसी पर निर्भर करेगा
कि वो क्या चाहती है।
भारत में 5 रुपए और 10 रुपए के सिक्कों
पर वैष्णो देवी की तस्वीर छप भी चुकी है।
इसके अलावा अलग-अलग नोट पर देश से
जुड़े कई प्रतीकों को छपा गया है।
आजादी से पहले के नोट पर ब्रिटेन के
महाराजा की फोटो लगती थी। अब इसमें
महात्मा गांधी की फोटो लगती है।
आजादी के बाद रिजर्व बैंक ने भारत सरकार की
मंजूरी लेकर अब तक चार सीरीज के नोट छापे हैं।
साल 1996 में नए सिक्योरिटी फीचर्स के
साथ महात्मा गांधी की फोटो वाली नए नोट
छापे गए। इसे महात्मा गांधी सीरीज कहा गया।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें