ट्विवटर की डील पूरी करने के बाद एलन मस्क कई
बदलाव करने वाले हैं। सबसे बड़ा बदलाव ब्लू
टिक को लेकर मिलने वाला सब्सक्रिप्शन पैकेज है।
बताया जा रहा है कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने
वालों को 20 डॉलर हर महीने देने होंगे। जिनके पास
पहले से ब्लू टिक है उन्हें भी इसे पे करना होगा।
The Verge की एक रिपोर्ट के अनुसार,
यूजर्स के पास 90 दिनों का समय होगा।
अगर वे इस मेकेनिज्म में नहीं आते हैं तो
उनसे ब्लू टिक हटा लिया जाएगा।
Twitter के इंप्लॉइज को तेजी से काम
करने को कहा गया है। उनके पास 7 नवंबर
की डेडलाइन है, इस अवधि में काम पूरा नहीं होने
पर नौकरी छोड़ने को कहा गया है।
ब्लू टिक को पिछले साल लांच किया गया था।
इसके सब्सक्रिप्शन प्लान को अभी अमेरिका,
कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लाया गया है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें