ये गलती वीजा
कर सकती है
रिजेक्ट
Trending
वीजा विदेश घूमने के लिए एक जरूरी
डॉक्यूमेंट होता है लेकिन कुछ गलतियाें
के कारण वीजा रिजेक्ट हो सकता है।
वीजा का फॉर्म सोच समझकर सही
जानकारी देते हुए भरना चाहिए।
सभी नियमों का पालन करें और निर्देशों के
अनुसार जानकारी दें। फॉर्म कैसे भरना है,
एंबेसी की वेबसाइट पर जानकारी होती है।
ट्रैवल वीजा के लिए हवाई जहाज
की टिकट, घूमने की तारीख, होटल बुकिंग
और हेल्थ इंश्योरेंस की रसीद लगाएं।
कुछ देश वीजा के लिए बैंक बैलेंस
पूछते हैं। ट्रैवल करने से पहले दिन के
हिसाब से अपना बजट तय करें और
बैंक में उससे दोगुना बैंलेस रखें।
अगर आप अपने दोस्त या रिश्तेदार के
घर पर रुकने वाले हैं तो उनसे इनविटेशन
लेटर मांग लें और फॉर्म के साथ अटैच करें।
पासपोर्ट की वैलिडिटी अगर 6 महीने
से कम है तो वीजा नहीं मिलता है।
वीजा के लिए यात्रा से 1 महीने पहले
अप्लाई करें। अप्लाई करने से पहले उस
देश की वीजा पॉलिसी देख लें।
अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई
भी आपराधिक रिपोर्ट थाने में दर्ज है
तो वीजा रिजेक्ट किया जाता है।
किसी व्यक्ति ने अगर पहले किसी देश
के नियमों का उल्लंघन किया हो और वह
दोबारा उसी देश के वीजा के लिए
अप्लाई करता है तो वीजा रिजेक्ट होगा।
अगर व्यक्ति को कोई बीमारी है और
उसके पास उससे संबंधित डॉक्टर का
पर्चा नहीं है तो वीजा मिलने में
मुश्किल हो सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here