यंग लुक के 10
मेकअप मंत्र
Beauty
आईब्रो पर अचानक निकलने वाले
मुंहासे चेहरे का लुक खराब करते हैं और
दाग-धब्बे भी छोड़ जाते हैं।
अपनी असली उम्र से छोटी नजर आने के
लिए मेकअप स्टाइल बदलें। मेकअप से
आप मिनटों में अपनी उम्र छुपा सकती हैं।
मेकअप की शुरुआत मॉइश्चटराइज़र से
करें। अपने स्किन टाइप के अनुसार
मॉइश्चपराइजर का चुनाव करें।
मॉइश्चरराइजर बेस्ड प्राइमर लगाएं, इससे
झुर्रियां कम नजर आती हैं। अगर आपकी
स्किन ऑयली है तो जेल बेस्ड प्राइमर लगाएं।
उम्र बढ़ने के साथ आंखों के नीचे और नाक के आसपास की त्वचा पर दाग-धब्बे नजर आते हैं। इन्हें छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें।
उम्र छुपाने के लिए थ्री इन वन फाउंडेशन
लगाएं। इससे चेहरे पर मेकअप की लेयर कम
नजर आती है और स्किन यंग नजर आती है।
डार्क कलर्स या शिमरी आईशैडो का इस्तेमाल
न करें। इससे रिंकल्स और फाइन लाइन्स
ज्यादा नजर आती हैं। पिंक, पीच जैसे लाइट
शेड के आईशैडो लगाएं।
ब्लैक की बजाय ब्राउन आईलाइनर लगाएं।
जरूरत से ज्यादा मस्कारा न लगाएं। काजल
लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें।
झुर्रियां छुपाने के लिए मैट या सेमी-मैट ब्लश लगाएं। यंग लुक के लिए पिंक, पीच जैसे
लाइट शेड के ब्लश अप्लाई करें।
डार्क कलर की लिपस्टिक न लगाएं, इससे
लुक मैच्योर नजर आता है। पिंक, पीच, कोरल
जैसे फ्रेश और ब्राइट शेड्स ट्राई करें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here