Entertainment

अक्षय कुमार
ने नहीं मानी
हार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार
फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए
मशहूर हैं लेकिन कुछ समय से उनकी फिल्में
अच्छा बिजनेस नहीं कर रहीं।

पिछले 2 सालों में अक्षय की बच्चन पांडे,
मिशन रानीगंज, सेल्फी, रामसेतु जैसी
फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं।

अक्षय कुमार अलग-अलग जॉनर की
फिल्में करना चाहते थे इसलिए उन्होंने
यह फिल्में कीं।

एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि ऐसा
पहली बार नहीं हो रहा। उनके करियर में
एक समय ऐसा आया था कि लगातार
16 फिल्में एक साथ फ्लॉप हुईं।

ऐसा होने के बाद भी अक्षय ने कभी
हार नहीं मानी और काम करते रहे। 

अक्षय कुमार की आखिरी हिट फिल्म
साल 2023 की OMG-2 थी।

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां
छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं जो
10 अप्रैल को रिलीज होगी।

2024 में अक्षय की 9 फिल्में रिलीज होंगी
जिसमें सफीरा, सिंघम अगेन, स्काय फोर्स,
वेलकम टू द जंगल, द अनटोल्ड स्टोरी
ऑफ सी. शंकरन नायर, खेल खेल में
और हेरा फेरी 3 शामिल है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here