ग्लाॅसी मेकअप की शुरुआत हमेशा क्लियर स्किन के साथ करें, अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार माइल्ड क्लींजर यूज करें।
फिर अपनी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए एक हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।
फाउंडेशन को एक गीले स्पंज या ब्रश से लगाएं, ताकि यह आपकी त्वचा में अच्छी तरह से मिल जाए और एक नेचुरल चमक दे।
आंखों के नीचे के काले घेरों और किसी भी दाग-धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर का यूज करें।
कंसीलर को अपनी उंगलियों या एक छोटे ब्रश से लगाएं और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
ग्लाॅसी मेकअप में हाईलाइटर बहुत जरूरी है। अपने चेहरे के उन हिस्सों पर हाईलाइटर लगाएं जहां नेचुरल रोशनी पड़ती है।
एक चमकदार फिनिश के लिए, एक तरल या क्रीम हाईलाइटर का इस्तेमाल करें।
अपनी आंखों को चमकदार बनाने के लिए, आप एक चमकदार आईशैडो का यूज कर सकती हैं।
शाइनिंग लिप्स पाने के लिए लिप ग्लॉस या ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें