Beauty

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

लिपस्टिक लगाते समय अक्सर महिलाएं कुछ गलतियां कर देती हैं, जिससे उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। 

लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करना जरूरी है। फटे होंठों पर लिपस्टिक लगाने से यह असमान दिखती है और लंबे समय तक नहीं टिकती है।

लिप लाइनर आपके होंठों को फैलने से बचाने में मदद करता है। गलत रंग का लिप लाइनर लगाने से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है।

लिपस्टिक को सीधे लगाने से यह आपके होंठों के किनारों पर फैल सकती है। इसलिए लिप ब्रश का यूज करें।

बहुत ज्यादा लिपस्टिक लगाने से यह भारी और चिपचिपी दिख सकती है। सिर्फ एक पतली परत लगाएं।

अक्सर लोग अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक नहीं लगाते है जिससे उनका चेहरा अजीब दिखता हैं।

लिपस्टिक को सेट करने से यह लंबे समय तक टिकती है और फैलने से बचती है। आप एक काॅम्पेक्ट पाउडर का यूज कर सकते हैं या एक सेटिंग स्प्रे का यूज करें।

लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होंठों को रगड़ने से यह फैल सकती है और असमान दिख सकती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here