चेहरा खराब न कर दे मुल्तानी मिट्टी

Beauty

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

इसीलिए बहुत से लोग चेहरे पर ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी यूज करते हैं।

मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल में लापरवाही का उल्टा असर भी पड़ सकता है।

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट फायदेमंद तो है, लेकिन ज्यादा लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है।

चेहरे पर इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा में खिंचाव और महीन लाइनें आ सकती हैं।

मुल्तानी मिट्टी को ज्यादा देर तक फेस पर रखने से त्वचा रूखी और लाल हो जाती है।

मुल्तानी मिट्टी के नियमित इस्तेमाल से त्वचा पर झुर्रियां भी आ सकती हैं।

जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

ऐसे लोगों के चेहरे पर मुल्तानी मिट्‌टी से दाने और रैशेज हो सकते हैं।

जिन्हें सर्दी, जुकाम या खांसी की शिकायत रहती है, उन्हें भी मुल्तानी मिट्टी से दूरी बना लेनी चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ सकती है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here