Beauty

नहाने के बाद कभी न करें ये गलतियां 

नहाने के बाद हम में से कई लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारी त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

नहाने के बाद शरीर को तौलिये से जोर-जोर से रगड़ना त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता, इससे त्वचा की ऊपरी परत डैमेज हो सकती है और वो रूखी भी हो सकती है।

नहाने के तुरंत बाद त्वचा के पोर्स खुले होते हैं, जो मॉइस्चराइजर को बेहतर तरीके से सोखते हैं,अगर आप मॉइस्चराइजर लगाने में देरी करते हैं, तो त्वचा रूखी हो सकती है।

गीले बालों को कसकर बांधने से वे कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं, गीले बालों में फंगस लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कान साफ करने के लिए कॉटन बड्स को कान के बहुत अंदर तक डालना खतरनाक हो सकता है, इससे कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है या वैक्स और अंदर जा सकता है।

नहाने के बाद गीले पैरों के साथ ही टाइट या बंद जूते पहन लेने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

अगर आप शरीर को पूरी तरह नहीं सुखाते, खासकर त्वचा की  लेयर के बीच, तो वहां बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं।

पुराने या गंदे तौलिये में बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो आपकी त्वचा पर ट्रांसफर हो सकते हैं और संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here