बिना पानी के मेकअप
कैसे हटाएं
Beauty
रोजाना सोने से पहले मेकअप हटाना बेहद
जरूरी है। ऐसा न करने से कई स्किन प्रॉब्लम्स
हो सकती हैं।
सोने से पहले मेकअप न हटाने से स्किन ड्राई
होने लगती है, चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं, उम्र से
पहले झुर्रियां दिखने लगती हैं।
अगर आपकी स्किन ड्राई है चेहरे का मेकअप हटाने के लिए बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें।
ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन है या चेहरे पर
मुंहासे हैं तो मेकअप हटाने के लिए माइकेलर
क्लींजिंग वॉटर का इस्तेमाल करें।
ऐसे मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल न करें जिनमें अल्कोहल या अन्य खुशबू हो।
मेकअप हटाते समय स्किन को बहुत ज्यादा रगड़ें
नहीं, इससे रैशेज हो सकते हैं।
बिना पानी मेकअप हटाने के लिए नारियल तेल
में गुलाबजल मिलाएं। इसमें कॉटन बॉल डुबोकर
मेकअप साफ कर लें।
एलोवेरा जेल में बादाम तेल मिलाएं। कॉटन बॉल
को मिश्रण में डुबोकर चेहरे का
मेकअप साफ करें।
मेकअप हटाने के बाद टोनर, मॉइस्चराइजर या
फेस सीरम लगा लें। ऐसा करने से स्किन सॉफ्ट
और फ्रेश बनी रहती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here