मुंहासों से छुटकारा
दिलाएंगे ये सप्लीमेंट्स
Beauty
मुंहासे होने की न कोई एक वजह है और
न ही एक इलाज। आमतौर पर इन मुंहासों से
आसानी से पीछा भी नहीं छूटता।
ऐसे में कुछ सप्लिमेंट्स के इस्तेमाल से
मुंहासों पर कंट्रोल पाया जा सकता है।
ये सप्लिमेंट्स स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड हॉर्मोंस के
असंतुलन को दूर करता है, स्किन को हेल्दी
बनाता है और मुंहासों की वजह बनने वाले
टेस्टोस्टेरोन को कंट्रोल करता है।
कई रिसर्च में पाया गया है कि बॉडी में
सेलेनियम का लेवल कम होने से भी मुंहासे होने
लगते हैं। सेलेनियम ग्लूटाथियोन और
विटामिन-ए के उत्पादन को बढ़ाता है।
एक रिसर्च में पाया गया कि 3 महीने तक
सेलेनियम और विटामिन-ई के नियमित
इस्तेमाल से एक्ने से राहत मिल जाती है।
कई बार त्वचा में सूजन की वजह से भी मुंहासे
निकलने लगते हैं। ऐसे में विटामिन-सी सूजन से
निजात दिलाता है, जिससे मुंहासे कम होते हैं।
पीरियड्स के दौरान प्रोस्टोग्लैंडिंस और
फैटी एसिड कम होने से डोपामाइन लेवल भी
घट जाता है। इसकी वजह से होने वाले मुंहासों
में विटामिन-बी6 फायदेमंद है।
बॉडी में विटामिन-डी की कमी भी मुंहासों की
वजह बनती है। विटामिन-डी की डोज भी इस
समस्या से छुटकारा दिला सकती है।
मैग्नीशियम कॉर्टिसोल हॉर्मोंस को घटाता है,
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, यह अच्छी
नींद दिलाने में भी मददगार है।
मैग्नीशियम प्रोजेस्टेरोन, एस्ट्रोजेन और
टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोंस के उत्पादन में भी मददगार है।
एक्ने की वजह बनने वाला हॉर्मोनल
असंतुलन दूर होता है।
जिंक त्वचा पर घाव भरने, चोट के निशान
दूर करने के साथ ही मुंहासों को भी
खत्म करने में सहायक है।
इन सप्लिमेंट्स को अपनी डाइट में
शामिल करके आप मुहांसों से छुटकारा पा
सकते हैं, लेकिन इन्हें यूज करने से पहले
डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here