Career

पढ़ाई के बीच ‘साल बर्बाद’ करना भी फायदेमंद

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें एक साल के लिए पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है। हर कोई अलग-अलग वजहों से पढ़ाई बीच में छोड़ता है।

कभी किसी को मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाता, तो कोई फीस का इंतजाम नहीं कर पाता, रैंकिंग अच्छी न होने से भी पढ़ाई छूट जाती है।

लेकिन, साल बर्बाद होने की बात सोचकर परेशान नहीं होना चाहिए। एक साल के लिए पढ़ाई छोड़ने के बहुत से फायदे भी हो सकते हैं।

1. अच्छी तैयारी का समय
ड्रॉप ईयर स्टूडेंट्स को एंट्रेंस की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। वे सिलेबस को धीरे-धीरे और गहराई से समझ सकते हैं।

2. कम तनाव
बोर्ड परीक्षाओं के साथ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का तनाव कम हो जाता है। छात्र एक समय में एक परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

3. बेसिक्स करें स्ट्रॉन्ग
एक साल पढ़ाई छोड़ने से मिले समय का इस्तेमाल अपनी बुनियाद को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है, जो करियर के लिए अच्छा होगा।

4. अधिक अभ्यास
ज्यादा समय मिलने से स्टूडेंट्स को पढ़ाई और अभ्यास के लिए ज्यादा मौका मिलता है। जिससे परफॉर्मेंस सुधर सकती है।

5. कोचिंग का मौका
अगर आपने अपना एक साल ड्राॅप किया है, तो सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग ले सकते हैं।

6. अच्छे कॉलेज में प्रवेश
बेहतर तैयारी के साथ, ड्रॉप ईयर छात्रों को अपने मनपसंद कॉलेज में प्रवेश पाने की बेहतर संभावना होती है।

. करियर को लेकर स्पष्टता
एक साल ड्राॅप करने से आप अपने करियर के बारे में सही फैसला कर सकते हैं, इससे आपको अपनी लाइफ में क्लैरिटी मिल सकती है।

8. काॅन्फिडेंस बढ़ाए
सफलता प्राप्त करने के बाद ड्रॉप ईयर छात्रों का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here