1. आखिरी समय पर पढ़ना
यह सबसे बड़ी गलती है जो बच्चे करते हैं। पूरा सिलेबस एक या दो दिनों में नहीं निपटाया जा सकता। बच्चों को समय से पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए ताकि आखरी समय में तनाव न रहे।
2. समझे बिना सिर्फ रटना
रटा हुआ इंसान भूल सकता है लेकिन जो बात समझ ली गई है उसे भूलना आसान नहीं है। समझ कर पढ़ने से कांसेप्ट क्लियर होते हैं। सही मायनों में नॉलेज यही है।
3. टाइम टेबल न बनाना
विद्यार्थी को टाइम टेबल जरूर बनना और फॉलो करना चाहिए। इससे उनके फोकस रहता है और वह अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई कर पाते हैं।
4. हर विषय को जरूरत जितना
समय न देना
हर टॉपिक और विषय को जरूरत के हिसाब से बराबर का समय देना बहुत जरूरी है। जिन विषयों में बच्चा कमजोर है उन्हें टालने के बजाय उसमें ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।
5. ब्रेक न लेना
पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। अगर ब्रेक लिए बिना पढ़ाई करेंगे तो दिमाग थक जाएगा। हर 40 मिनट की पढ़ाई के बाद लगभग 10 मिनट का एक ब्रेक ले।
6. नोट्स न बनाना
खुद के नोट्स बनाना पढ़ाई में सबसे ज्यादा मदद करता है। अपनी भाषा में लिखो नोट्स बेहतर समझ आते हैं और रिवीजन को आसान करते हैं। नोट्स के लिए दूसरे पर निर्भर रहने बजाय खुद मेहनत करें।
7. डिस्टरबेंस में पढ़ना
डिस्टरबेंस में पढ़ाई करते वक्त ध्यान बार-बार टूटता है। टीवी, मोबाइल या शोर वाले माहौल में पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती। अपने लिए एक शांत जगह ढूंढे और वहां पढ़े।
8. पुराने पेपर हल न करना
पुराने पेपर हल करने से आप परीक्षा का पैटर्न समझेंगे साथ ही समय प्रबंधन करना आपको आएगा। इससे आपकी बहुत अच्छी प्रैक्टिस भी हो जाएगी जिससे आपमें कॉन्फिडेंस जगेगा।
9. दूसरों से तुलना करना
विद्यार्थी अक्सर खुद की तुलना दूसरों से करने लगते हैं, जिससे उनका कॉन्फिडेंस डगमगाता है। यह गलत है, एक विद्यार्थी को अपनी तुलना केवल अपने आप से करनी चाहिए।
10. सेहत और नींद पर ध्यान न देना
परीक्षा के समय विद्यार्थी अक्सर अपनी सेहत और नींद पर कंप्रोमाइज करते हैं। नींद और सेहत पर ध्यान न देने से दिमाग थका महसूस करता है। इसलिए अच्छा खाएं और भरपूर नींद ले।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें