Career

8 टिप्स से सीखें फटाफट काम करना

कुछ लोग सबकुछ झटपट काम करना सीख लेते हैं, तो कुछ लोगों को उसी काम को सीखने में लंबा वक्त लग जाता है। इसका करियर पर भी बड़ा असर पड़ता है।

जानिए ऐसी 8 टिप्स, जो आपको बनाएंगी सबसे तेज और आप न सिर्फ तेजी से काम करना सीख सकेंगे, बल्कि हर बार नंबर वन भी साबित होंगे।

1. वजह समझें
आप कोई काम क्यों करना या सीखना चाहते हैं, वह आपके लिए क्यों जरूरी है, जब एक बार आप वजह समझ जाएंगे, तब आपके लिए सीखना आसान हो जाएगा।

2. स्टेप्स में बांटें
काम सीखना हो या कोई चैप्टर याद करना, उसे टुकड़ों में बांटकर स्टेप वाइज सीखना, याद करना ज्यादा आसान होता है।

3. फोकस जरूरी
काम सीखते समय अपना पूरा ध्यान उसी पर रखें। फोन और दूसरी चीजों से दूर रहें, जो आपका ध्यान भटका सकती हैं।

4. सवाल पूछें
आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है, तो सवाल पूछने में बिल्कुल भी न हिचकिचाएं। सवाल पूछना सीखने का एक बहुत अच्छा तरीका है।

5. प्रैक्टिस करें
आपने जो कुछ भी सीखा है, उसे बार-बार करके देखें। प्रैक्टिस करने से आपकी याददाश्त में वह बात बैठ जाएगी और हमेशा याद रहेगी।

6. अलग तरीके अपनाएं
सीखने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करें। जैसे, पढ़कर, लिखकर, देखकर या किसी को समझाकर। जो तरीका आपके लिए सबसे अच्छा काम करे, उसे अपनाएं।

7. गलतियों से सीखें
गलती होने पर निराश न हों। हर गलती आपको कुछ नया सिखाती है। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें।

8. लुत्फ उठाएं
सीखने को एक मजेदार अनुभव बनाएं। जब आप आनंद लेते हैं, तो चीजें जल्दी याद होती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here