बच्चों की परीक्षा सिर पर है, ऐसे में वे ऐसी कई चीजें करते हैं, जिनसे उनका पढ़ाई पर ध्यान नहीं लग पाता है।
बार-बार फोन देखना बच्चों की सबसे गंदी आदतों में से एक है। इससे न सिर्फ ध्यान भटकता है, बल्कि जो आपने याद किया होता है, उसे भी भूल जाते हैं।
शोर-शराबा, अव्यवस्था और अनकंफर्टेबल जगहें ध्यान केंद्रित करने में बाधा डालती हैं।
बिना प्लानिंग के पढ़ाई करने से समय बर्बाद होता है और जरूरी सब्जेक्ट्स और टॉपिक्स के छूटने का खतरा बना रहता है।
आज के काम को कल पर टालना एक बड़ी समस्या है। इस आदत से तुरंत छुटकारा पाएं।
अव्यवस्थित नोट्स और बिखरी किताबें पढ़ाई को कठिन बनाती हैं। इसलिए नोट्स को सही ढंग से रखें। किताबें सही जगह पर होनी चाहिए।
सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल ध्यान भंग करता है और समय बर्बाद होता है।
पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेने से तनाव कम होता है और ब्रेन को रिचार्ज करने में मदद मिलती है।
आत्मविश्वास की कमी और असफलता का डर सीखने की क्षमता को बाधित करता है। इससे भी दूर रहें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें