1. ध्यान और माइंडफुलनेस
रोजाना कुछ मिनट ध्यान करें। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा, नए विचार और नए आइडिया आसानी से सोच सकेंगे।
2. लिखना
हर दिन कुछ लिखें। चाहे अपनी पर्सनल डायरी या कोई कहानी, या फिर दिमाग में आने वाले विचार, आप जो मन चाहे लिख सकते हैं। लिखने से विचार संगठित होते हैं।
3. नई जगहों पर घूमें
नई जगहों पर जाएं, चाहे वह आपके पड़ोस का पार्क हो, कोई दूर की जगह या फिर नए अनुभव, इससे दिमाग को नई जानकारी मिलती है और कल्पना शक्ति बढ़ती है।
4. म्यूजिक सुनें, मूवीज देखें
खुद की क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए दूसरों के क्रिएटिव वर्क को देखें। संगीत सुनें, पेंटिंग देखें, या फिल्में देखें। इससे आपको भी प्रेरणा मिलेगी।
5. सवाल पूछें
हर चीज पर सवाल करें। "ऐसा क्यों है?" या "अगर यह अलग होता तो क्या होता?" जैसे सवाल आपके दिमाग को अलग-अलग तरीकों से सोचने के लिए मजबूर करते हैं।
6. अपनी सीमाएं तोड़ें
कुछ ऐसा करें जो आपने पहले कभी नहीं किया हो, जैसे कोई नई डिश बनाएं, उसे टेस्ट करें, कोई नया म्यूजिक सीखें, या कोई नया खेल खेलें।
7. आराम करें
कभी-कभी सबसे अच्छे विचार तब आते हैं, जब आप कुछ नहीं कर रहे होते। कभी-कभी अपने दिमाग को भटकने दें।
8. सपोर्ट करें
अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। दूसरों के विचार सुनकर आपके खुद के विचार भी बेहतर होते हैं और टीम के साथ नई चीजें क्रिएट कर सकते हैं।
9. गलतियों से सीखें
असफलता से डरें नहीं। हर गलती एक सीखने का अवसर होती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखकर आगे बढ़ें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें