लोग अक्सर इंटरव्यू देते वक्त कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं और नर्वस हो जाते हैं।
इसी वजह से उनके हाथों से अच्छे मौके छूट जाते हैं। इसलिए इंटरव्यू देने से पहले ही इन बातों को ध्यान में रखें।
इंटरव्यू से पहले कंपनी और नौकरी के बारे में रिसर्च करें, उसके बाद जॉब डिस्क्रिप्शन को दोबारा पढ़ें।
आमतौर पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब पहले से ही तैयार रखें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
इंटरव्यू के दौरान मुस्कुराते रहें और आई कॉन्टैक्ट बनाए रखें, इससे सामने वाले को लगेगा की आप अटेंटिव हैं।
इंटरव्यू की जगह पर 15-20 मिनट पहले पहुंचें, इससे अच्छा इंम्प्रेशन पड़ता है।
इंटरव्यू के दौरान सवालों को ध्यान से सुनें और अपना जवाब देने से पहले कुछ समय लें।
आप अपने आप को पाॅजिटिव रखें, ताकि आप काॅन्फिडेंट फील कर पाएं।
इंटरव्यू के दौरान बॉडी पोश्चर पर थोड़ा ध्यान दें। अपनी बाॅडी लैंग्वेज पर थोड़ा वर्क करके जाएं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें