कई लोग सीवी और रिज्यूमे को एक जैसा समझते हैं लेकिन दोनों अलग हैं। इनके इस्तेमाल का तरीका, लंबाई और कंटेंट अलग-अलग होते हैं।
CV यानी Curriculum Vitae, आपकी पूरी प्रोफेशनल और अकादमिक लाइफ की डिटेल जैसे एजुकेशन, जॉब्स, रिसर्च, पब्लिकेशन वगैरह शामिल होते हैं।
रिज्यूमे एक छोटा और फोकस्ड डॉक्यूमेंट होता है, जो सिर्फ उसी जॉब से जुड़े अनुभव और स्किल्स को दिखाता है, जिसके लिए आप अप्लाई कर रहे हैं।
सीवी आमतौर पर दो या उससे ज्यादा पेज का लंबा होता है, वहीं रिज्यूमे छोटा होता है, जिसमें एक या दो पेज में पूरी जानकारी देनी होती है।
सीवी आमतौर पर रिसर्च, टीचिंग और अकादमिक जॉब्स में इस्तेमाल होता है। रिज्यूमे प्राइवेट कंपनियों, कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री की नौकरियों के लिए होता है।
सीवी में पब्लिकेशन, प्रेजेंटेशन और अवार्ड्स की जानकारी दी जाती है। रिज्यूमे में सिर्फ वही चीजें होती हैं, जो जॉब के लिए
जरूरी हों।
अमेरिका और कनाडा में सीवी सिर्फ अकादमिक जॉब्स के लिए होता है, बाकी के लिए रिज्यूमे, वहीं यूरोप में ‘सीवी’ शब्द का इस्तेमाल रिज्यूमे के लिए होता है।
सही डॉक्यूमेंट का चुनाव आपकी जॉब पाने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है, इसलिए जानिए कि कब और कहां सीवी भेजनी है और कहां रिज्यूमे भेजना चाहिए।
रिज्यूमे में आपके अचीवमेंट्स, स्किल्स और अनुभव शॉर्ट और क्लियर तरीके से हों, ताकि HR को फौरन इंप्रेशन मिले।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें