Career

क्लास में नोट्स बनाने के 10 टिप्स

जब आपके टीचर क्लास में पढ़ा रहे हों, तो ध्यान से सुनें और जरूरी पॉइंट्स अपनी कॉपी में लिखते जाएं। सिर्फ जरूरी बातें ही लिखें, पूरी कहानी नहीं।

अगर आपको क्लास में कुछ समझ नहीं आ रहा है तो उसे अपनी आसान भाषा में लिख लें। इससे आपको वह बात आसानी से याद रहेगी।

ज्यादा लंबे सेंटेस न लिखें। शब्दों को छोटा करने से बच्चों को समझने में भी आसानी होती है।

लेसन में जो सबसे इंपाॅर्टेंट शब्द है उसे जरूर लिखें, उन्हें पहचानें और अपने नोट्स में जरूर लिखें।

जरूरी पॉइंट्स को हाइलाइटर से हाइलाइट करें। इससे नोट्स देखने में अच्छे लगेंगे और प्रमुख पॉइंट्स जल्दी दिखेंगे।

हर नोट्स के ऊपर चैप्टर या टॉपिक का नाम और तारीख जरूर लिखो। इससे बाद में ढूंढ़ने में आसानी होगी।

अगर किसी टाॅपिक को चित्र से आसानी से समझा जा सकता है, तो उसे जरूर बनाएं। जैसे विज्ञान के नोट्स में किसी मशीन का चित्र।

जरूरी जानकारियों को प्रश्न और उत्तर के रूप में लिखें। इससे याद करने में मदद मिलेगी।

नोट्स लिखते समय कुछ जगह खाली छोड़ दें, ताकि बाद में कोई नई बात पता चले तो उसे वहां लिख सकें।

जो नोट्स बनाए हैं, उन्हें हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ें। इससे वे बातें तुम्हें अच्छी तरह से याद हो जाएंगी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here