Career

यह टाइम टेबल करेगा लक्ष्य हासिल करने में मदद!

1. अपने गोल्स तय करें 
सबसे पहले, यह तय करें कि आप एक दिन या एक हफ्ते में क्या-क्या काम पूरे करना चाहते हैं। अपने गोल्स को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। 

2. अपने काम की लिस्ट बनाएं 
एक पेपर या नोटबुक में उन सभी कामों की लिस्ट बनाएं जो आपको करने हैं। कामों को कैटेगरी के हिसाब से भी बांट सकते हैं।

3. काम को प्रायोरिटी दें
अपनी लिस्ट में से सबसे जरूरी और सबसे कठिन कामों को सबसे पहले रखें। जब आप सुबह-सुबह सबसे मुश्किल काम करते हैं, तो बाकी के काम आसान लगते हैं।

4. समय को सही से बांटें
 अपने टाइम टेबल में हर काम के लिए एक निश्चित समय तय करें। जैसे, "सुबह 9 बजे से 10 बजे तक रिपोर्ट लिखना" आदि। इससे आपको पता रहेगा कि किस समय क्या करना है।

5. छोटे-छोटे ब्रेक लें 
लगातार काम करने से आपका दिमाग थक सकता है। हर 45-50 मिनट के बाद 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक जरूर लें। इस ब्रेक में आप टहल सकते हैं या अपनी जगह से उठकर थोड़ा आराम कर सकते हैं। 

6. टाइम टेबल को फ्लेक्सिबल बनाएं
कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि कोई काम तय समय पर पूरा न हो। ऐसे में, निराश न हों। अपने टाइम टेबल में थोड़ी फ्लेकसिबिलिटी रखें, ताकि आप कुछ कामों को आगे-पीछे कर सकें।

7. डिस्ट्रैक्शन 
जब आप काम कर रहे हों, तो अपने फोन को दूर रखें या उसे साइलेंट कर दें। सोशल मीडिया और फोन के नोटिफिकेशन्स सबसे बड़ी बाधाएं हैं जो आपको फोकस्ड रहने से रोकती हैं।

8. रिव्यू करें
दिन के अंत में, अपने टाइम टेबल को देखें और यह जांचें कि आपने कितने काम पूरे किए। अगर कुछ काम छूट गए हैं, तो अगली सुबह उन्हें पूरा करने की योजना बनाएं। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here