Career

प्रीवियस पेपर प्रैक्टिस करते समय न करें ये गलतियां

कई बार बच्चे प्रिवियस पेपर का रिविजन करते समय कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उन्हें पता भी नहीं चलती।

केवल एक बार प्रश्न पत्र हल करने से आपको अपनी कमजोरियों का सहीं तरह से पता नहीं चल पाएगा इसलिए उसे बार बार साॅल्व करें।

केवल सही उत्तरों की जांच करने से आपको यह समझने में मदद नहीं मिलेगी कि आपने गलतियां क्यों कीं और उन्हें कैसे सुधारें।

परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। यदि आप समय सीमा के भीतर अभ्यास नहीं करते हैं, तो आप परीक्षा में समय की कमी का सामना कर सकते हैं।

पिछले साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने के साथ-साथ मॉक टेस्ट देना भी जरूरी है। 

मॉक टेस्ट से आपको सही मायने में पता चल पाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इसलिए नियमित रूप से माॅक टेस्ट दें।

केवल एक सब्जेक्ट पर ध्यान देने से आपको परीक्षा का पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट पता नहीं चल पाएगा।

अपनी गलतियों की जांच न करने से आपको उन्हें सुधारने और उनसे सीखने का मौका नहीं मिलेगा।

यदि आपके कोई डाउट हैं, तो उन्हें अनदेखा न करें। उन्हें स्पष्ट करने के लिए अपने टीचर की मदद लें।

पिछले साल के प्रश्न पत्रों का नियमित रूप से अभ्यास करें।पढ़ाई के लिए शड्यूल बनाएं और उसे फाॅलो करें

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here