इन टिप्स से होगा हर इंटरव्यू क्रैक!

1. पंक्चुअल रहें
समय के साथ चलें। इंटरव्यू के लिए समय पर पहुंचना आपकी प्राथमिकताओं के बारे में बहुत कुछ दर्शाता है। इससे पैनल के सामने एक अच्छा इंप्रेशन जाता है।

2. रिसर्च करके जाएं 
इंटरव्यू से पहले कंपनी, जॉब प्रोफाइल और आपके रोल से संबंधित चीजों के बारे में रिसर्च कर लें। प्रिपेयर रहने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। 

3. सही बॉडी लैंग्वेज अपनाएं
सही बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल इंटरव्यू में बहुत जरूरी है। आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ कहती है। पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज रखें।

4. स्पष्ट और संक्षिप्त जवाब दें
किसी भी सवाल का जवाब बहुत विस्तृत रूप से न दें। जितना पूछा गया है केवल उतना ही जवाब दें।

5. अच्छे सवाल पूछें
फॉलो अप के लिए अच्छे सवाल पूछें। कॉमन सेंस वाले सवाल पूछने से आपका इंप्रेशन पैनल के सामने खराब होगा। सवालों में दम होना चाहिए। 

6. ईमानदार रहें
अपने रिज्यूमे या अपने बारे में पैनल को कुछ भी गलत न बताएं। एजुकेशन से लेकर वर्क एक्सपीरियंस तक हर चीज में ईमानदारी दिखाएं।

7. स्ट्रेस को मैनेज करें 
इंटरव्यू से पहले और इंटरव्यू के दौरान तनाव होना आम है। लेकिन तनाव को मैनेज करना आना चाहिए। फ्री दिमाग के साथ गहरी सांस लेकर इंटरव्यू देने जाएं।

8. इंटरव्यू के बाद धन्यवाद कहें
इंटरव्यू के बाद इंटरव्यूअर का धन्यवाद करें। यह छोटी-छोटी चीजें आपके बारे में बहुत कुछ बताती हैं और एक पॉजिटिव इंप्रेशन डालती हैं। 

9. फॉलो करें
इंटरव्यूअर की नजर में बने रहने के लिए इंटरव्यू के 24 घंटे के भीतर आप एक थैंक यू ईमेल भेज सकते हैं। यह आपकी गंभीरता और प्रोएक्टिव नेचर को दिखाएगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here