Career

पढ़ाई करते वक्त नींद से कैसे बचें

पढ़ाई करते समय नींद आना एक आम समस्या है, खासकर जब आप देर रात तक पढ़ते हैं या कोई बोरिंग सब्जेक्ट पढ़ रहे होते हैं। 

1. पर्याप्त नींद लें
सबसे जरूरी बात ये है कि आप रात में 7-8 घंटे की पूरी नींद लें। अगर आप थके हुए रहेंगे तो नींद आना स्वाभाविक है।

2. सही माहौल बनाएं
जहां आप पढ़ाई कर रहे हैं, वहां अच्छी रोशनी होनी चाहिए। कम रोशनी में आंखें जल्दी थकती हैं और नींद आती है। साथ ही, कमरे का तापमान भी सामान्य रखें, न ज्यादा ठंडा न ज्यादा गरम।

3. थोड़ा टहल लें
जब आपको नींद आने लगे तो 5-10 मिनट के लिए उठकर टहल लें। इससे शरीर में खून का संचार बेहतर होता है और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

4. पानी पीते रहें
पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और आपको ज्यादा एनर्जी मिलती है। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

5. एक ही जगह न बैठें
हर 45-60 मिनट के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें। इस ब्रेक में आप कुछ हल्का-फुल्का कर सकते हैं, जैसे स्ट्रेचिंग या कुछ पल के लिए आंखें बंद करके आराम करना।

6. इंट्रस्टिंग सब्जेक्ट से शुरुआत करें
अगर आपको कोई विषय बहुत उबाऊ लगता है, तो उसे सबसे पहले न पढ़ें। शुरुआत अपने पसंदीदा विषय से करें ताकि आप पढ़ाई में रुचि ले सकें।

7. चबाने वाली चीजें खाएं
चुइंग गम चबाने या कुछ हल्का-फुल्का जैसे फल या नट्स खाने से भी नींद दूर भागती है।

8. ग्रुप स्टडी करें
 दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी करने से भी नींद कम आती है क्योंकि आप एक-दूसरे के साथ बातचीत करते रहते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here