हर माता-पिता को उम्मीद होती है कि उनका बच्चा हर सब्जेक्ट में टॉप करेगा। लेकिन, अधिकतर बच्चों को गणित में सबसे ज्यादा जूझना पड़ता है।
मैथ्स की परीक्षा के बारे में सोचते ही बच्चों के पसीने छूटने लगते हैं। इसी वजह से परीक्षा में उनका प्रदर्शन और खराब हो जाता है।
जानिए ऐसे कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से बच्चे मैथ्स के पेपर में फेल हो जाते हैं।
बच्चों को गणित के शुरुआती कॉन्सेप्ट्स अच्छे से समझ नहीं आ सके हैं, तो आगे के टॉपिक्स समझने में उन्हें मुश्किल होगी।
कई बार बच्चे गणित को बोझ झमझने लगते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि कम हो जाती है।
नियमित अभ्यास न करने से भी बच्चों के गणित में कमजोर होने की आशंका बढ़ जाती है।
कई बच्चे मैथ्स को रटने की कोशिश करते हैं, लेकिन सवालों में उलझने के बाद परीक्षा में फेल हो जाते हैं।
मैथ्स के सवालों को कई तरह से साॅल्व किया जा सकता है, लेकिन बच्चे के ठीक से ध्यान न देने के कारण वे कंफ्यूजन में रहते हैं।
मैथ्स हो या फिर कोई दूसरा विषय, उसका काॅन्सेप्ट अच्छे से समझने के बाद ही उससे जुड़े सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं।
इसलिए मैथ्स, केमेस्ट्री जैसे सब्जेक्ट्स के फॉर्मूले हों या फिर हिस्ट्री के फैक्ट्स, उन्हें रटने की बजाए अच्छे से समझने की कोशिश करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें