Decor

ऐसे दें अपने घर को जेन Z मेकओवर!

1. नियॉन साइन और एलईडी लाइट्स 
दीवारों पर नियॉन साइन या स्ट्रिप लाइट्स का इस्तेमाल करें। ये आपके कमरे को एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती हैं। अपने नाम का या कोई मजेदार कोटेशन का नियॉन साइन लगवाएं।

2. विंटेज फर्नीचर
 पुराने फर्नीचर, जैसे कि लकड़ी की अलमारी या रेट्रो-स्टाइल सोफे का इस्तेमाल करें। आप इन पर नया पेंट या कवर लगाकर इन्हें एक नया रूप दे सकते हैं।

3. फन वॉल आर्ट 
दीवारों को खाली न छोड़ें। बड़े और रंगीन पोस्टर, पेंटिंग या अपने फेवरेट टीवी शो के कैरेक्टर्स के प्रिंट्स लगाएं। आप अपनी खुद की तस्वीरें भी फ्रेम करके लगा सकते हैं।

4. प्रोजेक्टर 
टीवी की जगह, एक पोर्टेबल प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करें। इसे आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं और अपनी दीवार को एक बड़ी स्क्रीन में बदल सकते हैं। 

5. DIY डेकोरेशन
खुद से सजावट की चीजें बनाना Gen Z को बहुत पसंद है। जैसे कि पुरानी बोतल को पेंट करके फूलदान बनाना, या ऊन से वॉल हैंगिंग बनाना। ये आपके घर को एक पर्सनल और क्रिएटिव टच देते हैं।

6. बीनबैग्स 
इन्हें आप घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं, खासकर लिविंग रूम या बेडरूम में। ये आराम करने और दोस्तों के साथ चिल करने के लिए एकदम सही हैं।

7. सोफा कम बेड
 दिन में इसे सोफे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और रात में इसे बेड में बदला सकता है। इससे आपका कमरा बड़ा लगता है और यह जरूरत के हिसाब से काम भी आता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here