Decor

घर की सजावट में रखें इन बातों का ख्याल

सब चाहते हैं कि अपने घर को एक अच्छे से सजाएं। इसके लिए वे खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स भी ले आते हैं।

लेकिन, सजावट के चक्कर में वे इतना सामान भर लेते हैं कि घर में स्पेस ही नहीं बचता और वेंटिलेशन की कमी भी हो जाती है।

जरूरी नहीं है आप अपने घर को नईं चीजें लाकर सजाएं, आजकल पुरानी और एंटीक चीजें भी बहुत ट्रेंड में हैं।

घर में ज्यादा सामान न रखें, क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान दें । आप अपने घर के लिए एक ही आइटम खरीदें लेकिन क्वालिटी बेस्ट ही चुनें।

घर में किसी भी डेकोरेटिव आइटम को सजाने से पहले घर की कलर थीम और फर्नीचर कॉम्बिनेशन को भी ध्यान में रखें। 

छोटे-छोटे पौधे आपके घर को प्राकृतिक रूप देंगे। आप इन्हें टेबल, शेल्फ या विंडो सिल पर रख सकते हैं।

घर में जरूरत से ज्यादा फोटो लगाने से बचें, भले ही वे यादगार पलों को संजोए रखती हैं, लेकिन उन्हें दीवार पर लगाने से पहले प्लानिंग कर लें।

ज्यादातर लोग घर में बिजली के तारों को फैलाकर छोड़ देते हैं। ऐसा करना घर के लुक को खराब करता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here