अक्सर घर में सीलन से लोग परेशान हो जाते हैं। सीलन घर की सुंदरता पर धब्बा लगाती है, तो वहीं इसकी गंध मूड खराब कर देती है।
आप भी सीलन की समस्या से परेशान हैं तो कुछ तरीके अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।
खिड़कियां और दरवाजे नियमित रूप से खोलें, ताकि हवा अंदर आ सके। एग्जॉस्ट फैन इस्तेमाल करें, खासकर किचन और बाथरूम में, जिससे वेंटिलेशन बना रहे।
सीलन वाली जगह पर आप सिलिका जेल के पैकेट्स या नमी सोखने वाली दूसरी चीजें रख सकते हैं।
पाइप्स, टॉयलेट, और सिंक की जांच करें और किसी भी लीकेज को तुरंत ठीक कराएं। छत और दीवारों में दरारों को सील करें।
किचन, टॉयलेट जैसी जगहों पर वॉटर प्रूफिंग जरूर करवाएं। इससे लीकेज और सीलन का रिस्क कम होगा।
अपने घर में मॉइस्चर-रेसिस्टेंट पेंट का इस्तेमाल करें, खासकर बाथरूम और किचन के अंदर।
नियमित रूप से पेंट की जांच करें और जरूरत पड़ने पर दोबारा पेंट कराएं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें