Decor

अपने किचन को ऐसे बनाएं मॉडर्न

क्या आपका किचन पुराना और बोरिंग लगने लगा है? उसे बिल्कुल नया और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान तरीकों से अपने किचन को एक मॉडर्न जगह में बदल सकते हैं। 

आपके किचन को मॉडर्न बनाने का सबसे आसान तरीका है दीवारों का रंग बदलना. हल्के और न्यूट्रल रंग जैसे सफेद, ग्रे, या ऑफ-व्हाइट किचन को बड़ा और खुला दिखाते हैं।

पुरानी और डेटेड लाइटें आपके किचन को डल दिखा सकती हैं, उन्हें हटाकर मॉडर्न पेंडेंट लाइट्स, ट्रैक लाइटिंग, या अंडर-कैबिनेट लाइटिंग लगाएं। 

पूरे कैबिनेट बदलने की जरूरत नहीं है, आप उन्हें पेंट कर सकते हैं या उन पर नई लैमिनेट शीट लगा सकते हैं। कैबिनेट के नॉब्स और हैंडल्स को बदलकर भी आप उन्हें तुरंत मॉडर्न लुक दे सकते हैं।

ऊपर के कुछ कैबिनेट हटाकर उनकी जगह ओपन शेल्विंग लगाएं, इस पर आप अपनी सुंदर क्रॉकरी, मसाले के जार या सजावट की चीजें रख सकते हैं।

एक मॉडर्न किचन सिर्फ अच्छा दिखने वाला नहीं, बल्कि फंक्शनल भी होता है, पुल-आउट ड्रावर्स, कॉर्नर यूनिट्स और डिवाइडर का इस्तेमाल करके आप अपने किचन को ज्यादा व्यवस्थित और स्पेस-सेविंग बना सकते हैं।

अपनी किचन की दीवार पर एक नया बैकस्प्लैश लगाएं, आप स्टाइलिश टाइल्स, ग्लास या मेटैलिक पैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेनलेस स्टील अप्लायंसेज मॉडर्न किचन के लिए एक क्लासिक पसंद हैं, माइक्रोवेव, टोस्टर या कॉफी मेकर जैसी छोटी चीजें भी आपके किचन की ओवरऑल फील को बदल सकती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here