Decor

घर सजाते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां

हम सभी अपने घर को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, लेकिन इसके बाद भी कोई न कोई कमी रह जाती है।

इसलिए जब भी घर के इंटीरियर डेकोरेशन की प्लानिंग शुरू करें, तो भूल कर भी ऐसी गलतियां कभी न करें।

छोटे कमरे में गहरे रंग का इस्तेमाल करने से कमरा और छोटा दिखाई देता है, इसलिए घर सजाते वक्त हल्के रंग चुनें।

कमरे के आकार के अनुसार फर्नीचर का चुनाव करें। बड़ा फर्नीचर छोटे कमरे को दबा देगा।

घर को सामान से भर देने से कमरा अस्त-व्यस्त दिखाई देता है। जरूरी सामान ही रखें।

कमरे में पर्याप्त रोशनी होना बहुत जरूरी है। अलग-अलग तरह की लाइटिंग का इस्तेमाल करके कमरे को आकर्षक बना सकते हैं।

कालीन का आकार कमरे के आकार के अनुसार होना चाहिए। बहुत छोटा या बहुत बड़ा कालीन अच्छा नहीं लगता।

पर्दे का आकार खिड़की के आकार के अनुसार होना चाहिए। बहुत छोटे या बहुत बड़े पर्दे अच्छे नहीं लगते, ध्यान रखें वो दिवारों से मेल जरूर खाएं।

घर सजाते समय एक थीम चुनें और उसी थीम के अनुसार सारी चीजें खरीदें।

अगर आपको घर सजाने में कोई समस्या आ रही है तो किसी इंटीरियर डिजाइनर से सलाह ले सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here