Decor

घर बदलने से पहले जरूर कर लें ये काम

घर शिफ्ट करना बहुत मुश्किल और झंझट भरा काम लगता है, लेकिन सही तरीके अपनाए जाएं, तो यह काफी आसान हो जाता है।

शिफ्टिंग से 2-3 हफ्ते पहले से ही योजना बनाना शुरू कर दें। एक चेकलिस्ट बनाएं, जिसमें सारे काम लिखे हों, जैसे सामान पैक करना, ट्रांसपोर्ट बुक करना, और नए घर में क्या-क्या चाहिए।

शिफ्टिंग से पहले अपने घर का सारा सामान देखें और जो आपको नहीं चाहिए या इस्तेमाल में नहीं आतीं, उन्हें बेच सकते हैं, दान कर सकते हैं या फेंक सकते हैं। 

मजबूत गत्ते यानी कार्डबोर्ड बॉक्स, बबल रैप, पैकिंग टेप, मार्कर और रस्सी जैसी चीजें पहले से इकट्ठा कर लें। इससे आपका सामान सुरक्षित तरीके से पैक रहेगा।

एक ही तरह के सामान को एक बॉक्स में पैक करें। जैसे, किचन का सामान एक बॉक्स में, कपड़े दूसरे में और किताबें तीसरे में। 

हर बॉक्स पर लिख दें कि उसमें क्या है और वह किस कमरे का है। इससे नए घर में सामान ढूंढना और रखना आसान होगा।

टूथब्रश, साबुन, चार्जर, जरूरी दवाओं के लिए एक अलग बॉक्स रखें, जिनकी आपको नए घर में तुरंत जरूरत पड़ेगी।

इस तरह, कुछ कपड़े और स्नैक्स भी एक अलग बॉक्स में रखें। इसे सबसे आखिर में लोड करें, ताकि यह आसानी से मिल जाए।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here