अगर आपके मेहमानों के कमरे में जगह कम है, तो भी आप उसे आरामदायक बना सकते हैं।
जब मेहमान न हों तो आप बिस्तर को दीवार में मोड़ सकते हैं, जिससे कमरा बड़ा लगता है और आप उस जगह का इस्तेमाल किसी और काम के लिए कर सकते हैं।
दिन में यह एक आरामदायक सोफा होता है और रात में इसे आसानी से बिस्तर में बदला जा सकता है। यह छोटे कमरों के लिए बहुत अच्छा है।
फर्श पर जगह घेरने वाली अलमारियों की बजाय, दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ या पतली अलमारियां लगाएं। इनमें आप सजावट का सामान या कुछ किताबें रख सकते हैं।
कमरे के कोनों का यूज करें। कॉर्नर शेल्फ छोटे सामान रखने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
दरवाजे पर हैंगर या पॉकेट ऑर्गनाइजर का यूज करें, इसे कपड़े, जूते या छोटे सामान रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेहमानों के कमरे में सिर्फ जरूरी सामान ही रखें। फालतू चीजों से कमरा भरा हुआ और छोटा लगता है।
अगर जगह कम है, तो बड़े और भारी फर्नीचर की जगह छोटे और पतले फर्नीचर का इस्तेमाल करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें