10 पौधे, जिन्हें सूरज की नहीं जरूरत

Decor

आमतौर पर पौधों को पनपने और खिलने के लिए सूरज की रोशनी जरूरी होती है, लेकिन कुछ पौधे बिना इस रोशनी के ही हरियाली बिखेरते हैं।

इन पौधों को आप अपने घर के अंदर लगाकर ड्रॉइंग रूम और कमरों में चार चांद लगा सकते हैं।

1. स्नेक प्लांट
इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और यह कम रोशनी में भी जीवित रहकर हवा को शुद्ध करता है।

2. स्पाइडर प्लांट
यह हाउसप्लांट तेजी से बढ़ता है और नए पौधे पैदा करता है, जिन्हें अलग करके दूसरे गमलों में भी उगा सकते हैं।

3. पीस लिली
यह सुंदर सा पौधा नमी वाले वातावरण को पसंद करता है और कम रोशनी में भी खिल सकता है।

Click Here

4. चाइनीज एवरग्रीन
कई सारे रंगों और पैटर्न वाला यह पौधा नम जगहों पर पाया जाता है। इसे भी सूरज की तेज रोशनी नहीं पसंद।

5. इंग्लिश आईवी
घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए यह पौधा जरूर लगाएं। बिना सूरज की रोशन के यह एयर प्यूपीफायर का काम करता है।

6. फिलोडेंड्रॉन
ढेर सारे रंगों और पैटर्न वाले इस प्लांट को भी इनडोर प्लांट के तौर पर सजा सकते हैं।

7. कास्ट आयरन प्लांट
कास्ट आयरन प्लांट हर मुश्किल हालात में खुद को जिंदा रखने का हुनर जानता है। यह कम रोशनी और सूखे में भी हरा बना रहता है।

8. संसेविया ट्राइफसिआटा
यह स्नेक प्लांट की ही एक अलग प्रजाति है। इसकी पत्तियां मोटी और सुंदर दिखती हैं।

9. जेबरा प्लांट
जेबरा प्लांट अपनी धारीदार पत्तियों के लिए जाना जाता है। यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह से बढ़ता है।

10. बेबी रबर
प्लांटइसे पेपेरोमिया ओबटुसिफोलिया भी कहते हैं। इस छोटे से पौधे की पत्तियां कम रोशनी में भी चमकती रहती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here