बरसात में भूलकर न लगाएं ये प्लांट

Decor

मानसून आ चुका है और साथ ही प्लांट लवर्स भी नए पौधे लगाने की तैयारियां कर चुके हैं।

लेकिन, बरसात का मौसम हर पौधे के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए ऐसे पौधों को मानसून में कभी नहीं लगाना चाहिए।

बारिश की वजह से ये पौधे दम तोड़ देते हैं। जानिए ऐसे 9 पौधे, जिन्हें इस सीजन में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

सूरजमुखी
 सूरजमुखी को भरपूर धूप की जरूरत होती है, जो बारिश में मिल पानी मुश्किल है।

गुड़हल
गुड़हल को भी अच्छी धूप और हवादार जगह पसंद है। मानसून में इसकी पत्तियां जल्दी खराब हो सकती हैं।

रजनीगंधा
रजनीगंधा को भी अच्छी तरह से सूखी मिट्टी की जरूरत होती है। बरसात में ज्यादा नमी से इसकी जड़ें सड़ सकती हैं।

चमेली
चमेली के पौधे को भी फूल के लिए धूप जरूरी है। मानसून में कम धूप के कारण इसके फूल कम खिलते हैं।

गेंदा
गेंदा के पौधे को भी अच्छी हवा और बढ़िया धूप चाहिए। बरसात में ज्यादा नमी से इसे नुकसान पहुंचता है, पौधे गल जाते हैं।

पान का पौधा
पान के पौधे को गर्म मौसम पसंद है, लेकिन बारिश का ज्यादा पानी इसे पनपने नहीं देता और खराब कर देता है।

शतावरी
शतावरी के पौधे को भी धूप बहुत पसंद है। बरसात की नमी और छाया इस पौधे के लिए अच्छी नहीं मानी जाती।

कैक्टस
कैक्टस को कम पानी और गर्म मौसम चाहिए, ज्यादा पानी में इसकी पत्तियां और जड़ें सड़ जाती हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here