व्रत जिससे बढ़ता
वंश, कृष्ण ने
सुनाई कथा
Dharm
एक व्रत ऐसा है, जो साल में सिर्फ दो बार
आता है। अगर माता-पिता बनने की चाहत
पूरी नहीं हो रही है, तो यह व्रत रखने से
जल्द गोद भर जाती है।
इस व्रत का नाम है ‘पुत्रदा एकादशी’, जो
सावन और पौष के महीने में आता है।
इस व्रत की कथा महाभारत काल में
भगवान कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर
को सुनाई थी।
मान्यता है कि यह व्रत रखकर विधि-विधान
से पूजा की जाए तो भगवान विष्णु जल्द
प्रसन्न होते हैं और संतान की इच्छा
पूरी करते हैं।
साल 2024 की पहली पुत्रदा एकादशी इस
बार 20 जनवरी को है। पौष महीने के
शुक्लपक्ष की एकादशी इसी दिन
पड़ रही है।
लेकिन, इस व्रत को रखने के दौरान कई
ऐसे काम हैं, जिनसे भूलकर भी नहीं
करना चाहिए।
पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों
का भोग श्री हरि विष्णु को नहीं लगाना
चाहिए।
तुलसी की पत्तियों को तोड़ने से माता
लक्ष्मी नाराज होती हैं और इसका दोष
संतान को लगता है। इसलिए ऐसी गलती
कभी न करें।
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस
दिन पीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।
इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी है कि
एकादशी वाले दिन काले कपड़े न पहनें।
शुभ अवसरों पर काले कपड़े पहनने
की मनाही है।
पुत्रदा एकादशी के दिन घर में चावल न
तो पकाने चाहिए और न ही बाहर से
मंगाकर खाने चाहिए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here