भारत के हृदय में स्थित मध्य प्रदेश, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के कुछ प्रमुख ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में।
खजुराहो मंदिर
10वीं-12वीं शताब्दी में चंदेल वंश द्वारा निर्मित ये मंदिर, अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। ये यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल हैं।
महाकालेश्वर मंदिर
यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और शिवभक्तों के लिए अत्यंत पूजनीय है। यहां प्रातःकाल की भस्म आरती विश्वप्रसिद्ध है।
ओंकारेश्वर मंदिर
नर्मदा नदी के द्वीप पर स्थित यह मंदिर भी बारह ज्योतिर्लिंगों में गिना जाता है। द्वीप का आकार ‘ॐ’ के समान दिखाई देता है, जो इसे विशेष बनाता है।
भीमबेटका शैलाश्रय और मंदिर
यह मानव सभ्यता के आदिकालीन अवशेषों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां शिवलिंग के रूप में पूजित स्थल भी मौजूद हैं।
गुप्तकालीन विष्णु मंदिर
यह मंदिर भारत के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापत्य शैली गुप्तकाल की कलात्मक श्रेष्ठता को दर्शाती है।
चौंसठ योगिनी मंदिर
यह गोल आकार में बना योगिनी मंदिर खगोलशास्त्र और तंत्र विद्या से जुड़ा है। माना जाता है कि भारतीय संसद भवन का डिजाइन इससे प्रेरित है।
तामिया शिव मंदिर
यह एक गुफा मंदिर है जो घने जंगलों के बीच स्थित है। शिवरात्रि के अवसर पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
बिजासन माता मंदिर
यह दुर्गा के स्वरूप को समर्पित एक शक्तिपीठ है। नवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष मेले का आयोजन होता है।
बड़ा गणेश मंदिर
यह मंदिर भगवान गणेश की एक विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। यह उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में स्थित है और श्रद्धालुओं की गहन आस्था का केंद्र है।
काल भैरव मंदिर
यहां भगवान भैरव को मदिरा अर्पित करने की अनूठी परंपरा है। यह मंदिर तांत्रिक साधना और रहस्यमयी आस्थाओं का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें