यह समय जमकर मेहनत करने का है।आप पूरी शिद्दत से उलझे मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।ध्यान रखिए कि किसी अहम कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है।
किसी मित्र अथवा संबंधी से चल रहे वाद-विवाद का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। गुस्से और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाएं। जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें।
कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल हो कर ले।किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। दिक्कत आने पर अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं।
अपनी मेहनत और सूझबूझ से आप कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को आज स्थगित रखना उचित है। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन संबंधी भी योग बन रहे हैं।
लोगों की बातों की परवाह ना कर के अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना आपको फायदा देगा।पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी तरह के परिवर्तन की स्थिति बन रही हैं।
दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने और उस पर अमल करें। किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है।ऑफिस की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
नई उम्मीदें तथा प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे। सोशल एक्टिविटीज में भी आपका योगदान रहेगा। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में भी अवश्य लगाएं, इससे उनका मनोबल बना रहेगा।
व्यक्तिगत तथा पारिवारिक मामलों में धैर्य और संयम बनाकर रखें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। घर-परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा।
लोगों की परवाह ना करके स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना नई उपलब्धि हासिल करवाएगा। कामकाज व परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण भी रहेगा। नौकरी में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है। इसके लिए विशेष रुप से प्रयासरत रहें। छोटी-छोटी बातों पर घबराने और चिड़चिड़ाने की बजाए धैर्य और संयम रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
ध्यान रखें कि किसी नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ संबंध खराब ना हो। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं।डायबिटिक लोग नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं।
पारिवारिक सदस्यों की खुशी प्राथमिकता पर रहेगी और सुख-सुविधाओं व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा। ऑफिस में फाइलें व दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें